फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने हरिहर आश्रम में मनाया 70 वां जन्मदिन

हरिद्वार(आरएनएस)। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कनखल के हरिहर आश्रम में अपना 70 वां जन्मदिन मनाया। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कराया। मीडिया से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा कि प्रयागकुंभ में वह अवधेशानंद गिरी महाराज के शिविर में ठहरे थे। उस दौरान उन्होंने हरिहर आश्रम आने का निमंत्रण दिया था। अपने मित्रों को साथ लेकर उन्होंने सनातन तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके उन्होंने देश की प्रगति की कामना की। कहा कि गंगा के किनारे जो आशीर्वाद उन्हें मिला है, उससे बड़ा आशीर्वाद कुछ हो नहीं सकता।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments