एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर, भडक़े शिवसैनिकों ने की तोडफ़ोड़; कई हिरासत में

मुंबई ,24 मार्च(आरएनएस)। स्टैंड अप कामेडियन कुणाल कामरा के एक वीडियो पर विवाद हो गया है। कुणाल कामरा का ये वीडियो वायरल है। कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक गाना गाया है। दावा किया जा रहा है कि कामरा ने गाने में एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक बाते कहीं है। वीडियो को संजय राउत ने शेयर किया है। इस बीच गाने पर शिवसेना शिंदे के समर्थक भडक़ गए और उनके मुंबई स्टूडियो में जमकर तोडफ़ोड़ की है। उधर, मुंबई के रूढ्ढष्ठष्ट पुलिस थाने में कामरा के खिलाफ स्नढ्ढक्र भी दर्ज करा दी गई है।
घटना के बाद कामरा ने एक्स (ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे संविधान की एक कॉपी पकड़े हुए हैं। कामरा के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल ने स्नढ्ढक्र दर्ज करवाई है। मुरजी पटेल ने कहा, ‘हमने अपने नेता और महाराष्ट्र के डिप्टीसीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। अगर वे कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे।
शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ता कुणाल कामरा से बेहद नाराज हैं और इस तोडफ़ोड़ की वजह यही नाराजगी है। जहां कॉमेडी का वीडियो शूट किया गया वहां शिवसैनिकों ने तोडफ़ोड़ की। गुस्साए कार्यकर्ताओं के सामने जो भी आया उसे तोड़ डाला। वीडियो को शहर के वही द कांटिनेंटल नामक स्टूडियो में शूट किया गया था। पुलिस ने स्टूडियो के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि, कॉमेडी सेट में तोडफ़ोड़ करने के आरोप में शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और बाकी 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments