देहरादून में छात्रों के दो गुटों के बीच फायरिंग, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

देहरादून: दून पुलिस ने विश्वविद्यालय के छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद पर कड़ा शिकंजा कसा है। दो दिन पहले प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 7 छात्रों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई के चलते हुई हैं।
यूनिवर्सिटी से 85 छात्र निष्कासित, उपद्रवी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी वेद भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दूसरे गुट को डराने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
देहरादून के एसएसपी के सख्त निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने 25 अगस्त की रात दोनों गुटों के 7 और छात्रों को गिरफ्तार किया। इन सभी छात्रों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर भारी मुचलके से पाबंद किया गया है। साथ ही, इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजी गई है।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न विश्वविद्यालयों से 85 उपद्रवी छात्रों को पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर निष्कासित किया जा चुका है। दून पुलिस ने उपद्रवी छात्रों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है, जो कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी।
एसएसपी देहरादून ने उपद्रवी छात्रों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि “पढ़ाई की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।”
गिरफ्तार छात्रों का विवरण:

  • वैभव तिवारी (उम्र 21), पुत्र श्री शिवबच्चन तिवारी, निवासी सारनाथ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
  • उत्तम सैनी, पुत्र त्रिलोक सैनी, निवासी टीपरा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
  • मयंक चौहान, पुत्र श्री कृष्ण कुमार, निवासी कासमपुर गढ़ी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
  • आयुष, पुत्र श्री कमल सिंह, निवासी अटेरना, अमरोहा।
  • युवराज (उम्र 19), पुत्र श्री वीरेंद्र, निवासी मुसेल, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
  • अर्जुन, पुत्र श्री अनिरुद्ध, निवासी रणखंडी, देवबंद।
  • दिव्य, पुत्र श्री कुलदीप चौधरी, निवासी धामपुर, बिजनौर।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments