देहरादून । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञ ने छात्र-छात्राओं को मेटलैब के माध्यम से एआई, मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स का तकनीकी प्रशिक्षण दिया।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग में एआई, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला में डिजाइनटेक सिस्टम्स के असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) मनोज कुमार ने आधुनिक युग में मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंजीनियरिंग में एआई के उपयोग, डाटा प्रोसेसिंग, मॉडल डेवलपमेंट और स्मार्ट सिस्टम डिजाइन करने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को मेटलैब और सिमुलिंक के माध्यम से आईओटी, इमेज और सिग्नल डाटा के लिए डीप लर्निंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, आईईईई के एमटीटी सोसायटी और डिजाइनटेक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में डिपार्टमेंट हेड डा. मो. इरफानुल हसन के साथ डा. आकाश कुमार भोई, डा. कौशल कुमार अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Recent Comments