आम आदमी पार्टी के कुलदीप चौधरी समेत पांच नेता कांग्रेस में शामिल, प्रीतम सिंह ने कर स्वागत

देहरादून। प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप चौधरी ने अपने साथियों रोहित कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह व अनिल भाटिया के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रीतमा सिंह ने बताया कि नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कुलदीप चौधरी पूर्व में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उनकी घर वापसी से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्म, जाति व वर्गों का सम्मान करती है और पार्टी ने देश में न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक सुधारों में भी योगदान दिया है। उन्होंने अन्य दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे केवल वादे करते रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने जनहित के काम किए हैं।

श्री प्रीतम सिंह ने यह भी कहा कि पार्टी को जोड़ने के साथ ही उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जाएगी जो कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए शामिल हुए नेताओं की भागीदारी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए लाभकारी साबित होगी।

कार्यक्रम में महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, संजय कनोजिया (कद्दू), सुनीत सिंह, पुनीत कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments