देहरादून – नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना हिम प्लेस होटल के पास की है, जहां वाहनों में हुई मामूली टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया और उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से किसी रंजिश का होना प्रकाश में नहीं आया है।

Recent Comments