देहरादून । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की घटना के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेश पर सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
राज्य की अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमाओं, धार्मिक स्थलों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और मॉल्स जैसे संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। पुलिस कमांडरों को निर्देश दिए गए हैं कि गश्त और निगरानी बढ़ाकर किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



इसके तहत चीता मोबाइल यूनिट, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से राज्यभर की सुरक्षा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस प्रमुख ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या सामान की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी थाने में दें। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने को तैनात है।


Recent Comments