‘मतभेद भुलाकर एकजुट हों’, देहरादून में केसी वेणुगोपाल की कांग्रेस नेताओं को दो-टूक नसीहत

2027 की चुनावी जंग का किया आह्वान, 8 लाख से ज्यादा मतदाताओं के वोट कटने पर मांगी बीएलए-वन रिपोर्ट, PAC बैठक में बनी रणनीति

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज देहरादून पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पुष्पगुच्छ के साथ राष्ट्रीय महासचिव का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। वेणुगोपाल ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ अलग से विस्तृत बैठक कर जिलों के राजनीतिक समीकरणों और संगठन विस्तार की समीक्षा भी की।

राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश कांग्रेस की नवनिर्मित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर मंथन कर रणनीतिक रोडमैप तैयार किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह जैसे शीर्ष नेताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।

दौरे के पहले दिन वेणुगोपाल ने पार्टी के सभी आनुषंगिक संगठनों, फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व प्रमुखों के साथ भी विशेष समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी संगठनों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर 2027 की चुनावी जंग लड़नी होगी। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल जैसे फ्रंटल संगठनों को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का निर्देश दिया गया, वहीं सभी विंग अध्यक्षों को बूथ स्तर तक अपनी कमेटियां सक्रिय करने और युवाओं-महिलाओं को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय महासचिव ने जिला व महानगर अध्यक्षों से पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-वन (बूथ लेवल एजेंट) के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें लगभग आठ लाख से अधिक मतदाताओं के वोट कटने की आशंका है। उन्होंने सभी अध्यक्षों को निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं के वोट कट रहे हैं, उनका विश्लेषण कर विस्तृत रिपोर्ट 10 अगस्त तक पार्टी को सौंपी जाए।

राष्ट्रीय महासचिव के इस दौरे और उनके ‘एकजुटता के मंत्र’ से देवभूमि के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर प्रभारी कुमारी सेलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, क़ाज़ी निजामुद्दीन,प्रदीप टम्टा,बिजेंद्र जाति, रवि बहादुर,महेंद्र पाल, करण माहरा, तिलक राज बेहड़,मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, मनोज तिवाड़ी, हरीश धामी, लखपत बुटोला, आदेश चौहान, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह,हीरा सिंह बिष्ट ललित फ़रसवाँ, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, विजय सारस्वत, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित,जिला अध्यक्षों में सारे जिला अध्यक्ष मौजूद रहे, डॉ जसविंदर सिंह गोगी,मोहित उनियाल, लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, राकेश नेगी, संजय किशोर, ज्योति रौतेला, अभिनव थापर, कविंद्र इस्तवाल, हरीश ऐठानी, यशपाल चौहान, विशाल भोजक, सुलेमान अली, मोहन काला, शोभा राम, सरोजिनी कैंथुरा,विकास नेगी, सुरेंद्र रांगड़, अस्वनी बहुगुणा, रीता पुष्पवान, राजेश चमोली, गरिमा दसोनी, नितिन बिष्ट, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, आशा शर्मा, नज़मा खान, गोपाल गाड़िया, सुनीत राठौड़, सावित्री थापा, महंत विनय सारस्वत आदि उपस्थित रहे।


Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments