“जिले का गठन क्षेत्रीय विकास की कुंजी”- कर्नल राम रतन नेगी

रिखणीखाल में जसवंतगढ़ जिला आंदोलन की ग्राम यात्रा को भारी समर्थन

कोटद्वार। जसवंतगढ़ जिला गठन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत 14 से 16 नवंबर 2025 तक कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में चली ग्राम यात्रा रिखणीखाल क्षेत्र में पहुंची, जहां आठ ग्राम सभाओं—काण्डाखाल, धामधार, डोबरिया, बराई, बगेड़ा, तिमलसैंण, बसड़ा एवं कर्तिया—में ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

यह आंदोलन पौड़ी गढ़वाल के पाँच विकासखंडों—नैंनीडांडा, बीरोंखाल, थैलीसैंण, पोखड़ा और लैंसीडौन तहसील—साथ ही रिखणीखाल क्षेत्र एवं अल्मोड़ा जिले के सल्ड विकासखंड को जोड़कर प्रस्तावित जसवंतगढ़ जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चलाया जा रहा है।

ग्राम सभाओं में मिले भारी जनसमर्थन से उत्साहित संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि “जसवंतगढ़ जिला गठन हमारे पिछड़े क्षेत्रों के संपूर्ण विकास की कुंजी है। अब इस ताले को खोलना हमारा सामूहिक दायित्व है।”
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें और अपने भविष्य के लिए विकास की मजबूत नींव रखें।

ग्राम यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी जिला गठन की मांग को लेकर पूर्ण समर्थन जताते हुए आंदोलन को तेज करने का संकल्प दोहराया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments