पूर्व ड्राइवर ने रचाया लूट का षड्यंत्र, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

देहरादून। राजपुर रोड स्थित अजंता होटल मालिक के घर में हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जांच में सामने आया कि होटल कारोबारी का पूर्व ड्राइवर ही इस वारदात का मास्टरमाइंड था। बुधवार को पुलिस ने ड्राइवर समेत उसके साले और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से करीब आठ लाख रुपये के गहने, डेढ़ लाख से अधिक नकदी, एक आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 17 जनवरी की रात को हुई थी। उस समय कारोबारी भुवन गांधी दिल्ली गए थे और घर पर उनकी 76 वर्षीय मां अकेली थीं। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुसे और बुजुर्ग महिला को धमकाकर अलमारी से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपुर थाना पुलिस और एसओजी की कई टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर बुधवार को कृषाली चौक से मालदेवता रोड के बीच चेकिंग के दौरान तीनों आरोपी शफात अली, नदीम उर्फ गुड्डू और इश्तियाक उर्फ कुल्ले को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी शफात अली पहले भुवन गांधी के यहां ड्राइवर की नौकरी कर चुका था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी और अमेठी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले के रूप में हुई है, जो हाल में देहरादून में किराए पर रह रहे थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments