इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती, नाबालिग को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया है।

नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन
दिनांक 10-09-2025 को वादिनी निवासी कंडोली, रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर एक लिखित प्रार्थना दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र 14 वर्ष) घर से बिना बताये कही चली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर अन्तर्गत धारा 137(2) का अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये।

पुलिस टीम की कार्रवाई
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। नाबालिग के सोशल मीडिया एकाउण्ट की जांच के दौरान पुलिस टीम को नाबालिग के इन्स्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती तथा उसी युवक के साथ रायपुर क्षेत्र में दिखाई देने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से उक्त युवक के विषय में जानकारी एकत्रित करते हुए लाडपुर तिराहे के पास से अभियुक्त प्रकाश जैन उर्फ काकू पुत्र शरद जैन को अपहरण व पोक्सो के अपराध में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त प्रकाश जैन उर्फ काकू पुत्र शरद जैन निवासी अमृत गंगा अपार्टमेंट भूपतवाला हरिद्वार जनपद हरिद्वार उम्र- 23 वर्ष।

पुलिस टीम
इस कार्यवाही में उ0नि0 राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी मयूर विहार, म0उ0नि0 वर्षा रमोला, हे0का0 महावीर सिंह और का0 प्रेम पंवार शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments