क्रिकेट से फिटनेस तक—सीएम धामी का हर अंदाज प्रेरणादायक!

देहरादून, 15मार्च 2025(आरएनएस )उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ राजनीति के धुरंधर नहीं, बल्कि फिटनेस और अनुशासन के भी मिसाल हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद, उन्होंने आज अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते हुए फिट इंडिया का संदेश दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा—

“आज बेटे के साथ क्रिकेट खेला। व्यस्त जीवनशैली में अनुशासन और नियमित व्यायाम ही स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र है। हमें नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए।”

क्रिकेट की पिच पर भी लाजवाब कप्तान!

सीएम धामी सिर्फ सरकार चलाने में ही नहीं, बल्कि हर भूमिका में परफेक्ट मैनेजर हैं। चाहे प्रदेश की जनता की सेवा हो, विकास की नई इबारत लिखनी हो, या फिर खेल के मैदान में अगली पीढ़ी को प्रेरित करना—उनका हर अंदाज कमाल का होता है।

आज जब उन्होंने सीएम आवास में क्रिकेट खेला, तो यह सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि एक गहरा संदेश था—“सफल नेतृत्व वही है, जो हर मोर्चे पर संतुलन बनाए रखे।” राजनीति में दूरदृष्टि और मैदान में स्पोर्ट्समैनशिप—धामी इन दोनों में ही निपुण हैं।

नेतृत्व का नया मानदंड

मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली किसी बेहतरीन क्रिकेट इनिंग की तरह है—हर फैसला सटीक, हर योजना मजबूत और हर रणनीति शानदार। उनकी नेतृत्व क्षमता की गूंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह तक हर स्तर पर सुनाई देती है।

उत्तराखंड के विकास की पिच पर उनकी बैटिंग शानदार है—हर तबके के लिए योजनाएं, हर क्षेत्र के लिए मजबूत नीतियां और हर चुनौती से निपटने के लिए दमदार विजन।

हर फील्ड के “मैच विनर”

सीएम धामी सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि प्रशासन और राजनीति में भी “मैच विनर” हैं। उनके फैसले हर वर्ग को जोड़ते हैं और उनकी रणनीति हर चुनौती को बाउंड्री पार भेज देती है। यही कारण है कि उत्तराखंड तेजी से प्रगति के नए आयाम छू रहा है और राज्य के नागरिक एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

धामी का मंत्र साफ है—संतुलन, अनुशासन और समर्पण। यही उन्हें हर फील्ड का असली चैंपियन बनाता है!

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments