

14 से 15 जुलाई तक ही स्वीकार होंगी आपत्तियां, समय सीमा बीतने पर नहीं होगा कोई विचार
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 12 जुलाई को आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जहां अभ्यर्थी अपने-अपने विषयों की उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न अथवा उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह संबंधित साक्ष्यों के साथ 14 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक अपनी आपत्ति ई-मेल answerkeyentrancehnbgu@gmail.com पर भेज सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति या अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर ही अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।

Recent Comments