गढ़वाल विवि का वार्षिकोत्सव आज से

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि का वार्षिकोत्सव सोमवार से विवि के चौरास परिसर में आयोजित होगा। चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में होने वाले अंतर संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का उद्वघाटन रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी करेंगे। गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि 21 अप्रैल को स्व कैप्टन विजयपाल सिंह नेगी स्मृति अंतर संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। दो दिनों तक अंतर संकाय प्रतियोगिताएं चलेंगी। इसके बाद 23 अप्रैल से अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बताया कि वार्षिकोत्सव के शुभारंभ अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments