गौवंश संरक्षण कार्यों की करेंगे समीक्षा
हरिद्वार ( हमारी चौपाल)उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पं. राजेन्द्र अन्थवाल 25 अगस्त 2025 को जिले के दौरे पर रहेंगे। आयोग अध्यक्ष सुबह 9 बजे कोटद्वार से प्रस्थान कर 11 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय हरिद्वार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वे गौवंश संरक्षण एवं गोशालाओं के निर्माण हेतु आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संबंधित संस्था प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
शाम 4 बजे डॉ. अन्थवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें आगामी योजनाओं और गौसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि गो सेवा आयोग राज्यभर में गौवंश संरक्षण, गोशालाओं के विकास और गोवंश आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Recent Comments