वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का आकस्मिक निधन

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने कार्यसमिति बैठक स्थगित की

देहरादून । प्रदेश राज्य निगम कर्मचारी महासंघ आज गहरे शोक में डूब गया जब वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष, आदरणीय गिरीश नैथानी का आकस्मिक निधन हो गया। संगठन ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

नैथानी अपने कर्मठ, निष्ठावान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष किया और संगठन को एकजुट व सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक रहा।
नैथानी सदैव कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे और उनके समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहे। उनके मार्गदर्शन में संगठन ने कई उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनका सौम्य स्वभाव और दृढ़ नेतृत्व संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटि ने पूर्व में जारी सूचना के क्रम में बताया कि 15 जनवरी को प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की आवश्यक बैठक को शोकपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित किया गया है। बैठक की नई तिथि शोक अवधि के पश्चात घोषित की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments