चमोली में ग्लेशियर फटने की घटना: अमित शाह का बयान

दिल्ली,28फरवरी2025(आरएनएस)उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ग्लेशियर फटने की गंभीर घटना हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के संदर्भ में ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, DG ITBP और DG NDRF से बात की है।

उन्होंने ट्वीट में उल्लेख किया है कि इस हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। इसके साथ ही, NDRF की दो टीमों को भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचाया जाएगा।

हादसे के मद्देनजर राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments