नई दिल्ली ,29 सितंबर । हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार, 29 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर में गिरावट के बीच दोनों कीमती धातुओं ने वायदा बाजार (रूष्टङ्ग) पर अपने अब तक के उच्चतम स्तर को छू लिया, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है। एमसीएक्स (रूष्टङ्ग) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज सुबह सोने और चांदी दोनों के दिसंबर वायदा अनुबंधों ने जबरदस्त छलांग लगाई।
एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स ने ?1,15,590 प्रति 10 ग्राम का अपना नया सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज किया। सुबह करीब 9:45 बजे यह 0.47त्न की मजबूती के साथ ?1,15,436 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर फ्यूचर्स ने भी ?1,43,968 प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। इस दौरान यह 1.09त्न की शानदार बढ़त के साथ ?1,43,433 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
क्यों आई कीमतों में यह ऐतिहासिक उछाल?
इस रिकॉर्ड तोड़ तेजी के पीछे मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजारों के घटनाक्रम जिम्मेदार हैं। डॉलर इंडेक्स में 0.20त्न से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अन्य मुद्रा वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो गया है। इसके अलावा, अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने भी सोने की कीमतों को वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
वायदा बाजार के साथ-साथ हाजिर बाजार में भी सोने की कीमतें चरम पर हैं। देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने के भाव (प्रति ग्राम) इस प्रकार हैं:
दिल्ली: 24 कैरेट – ?11,655 7 22 कैरेट – ?10,685 7 18 कैरेट – ?8,745
मुंबई: 24 कैरेट – ?11,640 7 22 कैरेट – ?10,670 7 18 कैरेट – ?8,730
कोलकाता: 24 कैरेट – ?11,640 7 22 कैरेट – ?10,670 7 18 कैरेट – ?8,730
चेन्नई: 24 कैरेट – ?11,673 7 22 कैरेट – ?10,700 7 18 कैरेट – ?8,860
सोने-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमतें आसमान पर! जानिए आज क्या हैं 10 ग्राम सोने के भाव
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments