सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार 1.30 लाख रुपए के पार पहुंचा भाव; चांदी भी चमकी

नई दिल्ली  । त्योहारी सीजन से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में सुनामी जैसी तेजी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव ?9,700 प्रति 10 ग्राम की एकदिनी उछाल के साथ ?1,30,300 प्रति 10 ग्राम के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। इस ऐतिहासिक वृद्धि के बाद अब 10 ग्राम सोने के आभूषण खरीदने के लिए ग्राहकों को सवा लाख रुपये से भी ज्यादा चुकाने होंगे।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आग लग गई। चांदी का वायदा भाव ?2,233 की तेजी के साथ ?1,47,977 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस अभूतपूर्व तेजी के पीछे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। इनमें सबसे प्रमुख वैश्विक अनिश्चितता है, जिसके तहत अमेरिका में सरकारी कामकाज को लेकर बने गतिरोध (शटडाउन) और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से पैसा निकालकर सोने में लगा रहे हैं, जिसे सबसे सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) माना जाता है।
इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी ने भी सोने के आयात को महंगा कर दिया है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है। साथ ही, मजबूत हाज-पड़ोस की मांग को देखते हुए सटोरियों ने वायदा बाजार में भी सोने की जमकर खरीदारी की है, जिसके चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (रूष्टङ्ग) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव ?1,20,075 प्रति 10 ग्राम और फरवरी 2026 डिलीवरी का भाव ?1,21,350 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव दो प्रतिशत की बढ़त के साथ $3,973.60 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत भी $48.58 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर रही। विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा, कीमती धातुओं में तेजी का रुख जारी रह सकता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments