10 हजार रुपए महंगा हो सकता है सोना, बन रहे हैं ऐसे हालात

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ बम का एक और असर पड़ने वाला है। आशंका है कि सोना की कीमतों में 10 हजार की वृद्धि आ सकती है। दरअसल अमेरिकी सरकार ने एक किलो और 100 औंस के गोल्ड बार्स पर शुल्क लगाना शुरू कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव स्विट्जरलैंड औऱ फिर भारत पर भी पड़ सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शुल्क से लंबे समय से चले आ रहे ट्रेड रूट प्रभावित हो सकते हैं और स्विट्ज़रलैंड से अमेरिका में सोने-चांदी का प्रवाह बाधित हो सकता है।
अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के 31 जुलाई के फैसले के अनुसार, ये गोल्ड बार्स अब कैटेगिरी कोड 7108.13.5500 के अंतर्गत आएंगी, जिस पर शुल्क लागू होता है। वैसे हाल के सालों में सोना दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों के लिए भी स्ट्रैटेजिक एसेट बन गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जब रूस के विदेशी मुद्रा भंडार को फ्रीज कर दिया गया, तब से यह ट्रेंड और तेज हुआ है। बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और ट्रेड वॉर की वजह से सेंट्रल बैंक सोने को सेफ हेवन एसेट मानकर खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमत बढ़ती जा रही है।
वैसे सोना 8 अगस्त को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोना का दाम 703 रुपए बढ़कर 1,01,406 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,00,703 रुपए पर था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments