नई दिल्ली ,20 सितंबर । बीते दिन सोने की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की गई। चाहे सोना हो या चांदी, दोनों हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,09,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (ढ्ढक्चछ्व्र) में यह 1,10,167 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
जेफरीज का बड़ा अनुमान
अमेरिकी वित्तीय संस्थान छ्वद्गद्घद्घद्गह्म्द्बद्गह्य ने दावा किया है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर सकती हैं। संस्थान का कहना है कि मौजूदा तकनीकी और आर्थिक रुझानों को देखते हुए सोने की कीमत 205,244 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
ऐतिहासिक तुलना से मिली भविष्यवाणी
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 1980 में सोना बुल मार्केट के चरम पर था, जब इसकी कीमत अमेरिका की प्रति व्यक्ति खर्च योग्य आय के 9.9त्न के बराबर थी। उस समय अमेरिका में प्रति व्यक्ति आय 8,551 डॉलर और सोने का भाव 850 डॉलर प्रति औंस था। आज अमेरिका में प्रति व्यक्ति खर्च योग्य आय 66,100 डॉलर है और सोने की कीमत 3,670 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है, यानी यह आय का लगभग 5.6त्न है। जेफरीज का कहना है कि अगर यह अनुपात फिर से 9.9त्न तक पहुंचता है, तो सोने का भाव 6,600 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है, जो भारतीय बाजार में करीब 2.05 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बैठेगा।
सोने की कीमतें 2 लाख रुपये हो सकती है पार, जानिए वजह
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments