खुशखबरी! गढ़वाल विवि ने बढ़ाई ITEP कोर्स में प्रवेश की तारीख, अब 16 जुलाई तक करें आवेदन

बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड में प्रवेश के लिए NCET-2026 पास छात्रों को मिली राहत, समर्थ पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण

श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं आईटीईपी पाठ्यक्रम में पंजीकरण के लिए 16 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

गढ़वाल विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसाईं ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर तथा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल में संचालित बीए-बीएड, बीएससी-बीएड एवं बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जिन छात्र-छात्राओं ने एनटीए द्वारा आयोजित एनसीईटी-2026 परीक्षा दी है, उन्हें 16 जुलाई तक गढ़वाल विवि के समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

यँहा देखें परिपत्र

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments