ग्रामीणों के द्वार पर सरकार : सहसपुर शिविर में 709 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

38 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

देहरादून । प्रदेश सरकार के अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ के तहत शुक्रवार को सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से 709 ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने कुल 38 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर न्याय पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर लगाकर जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

शिविर में मिली प्रमुख शिकायतें पेयजल, विद्युत, सड़क, सिंचाई, राशन कार्ड स्थानांतरण, सुरक्षा पुस्ता निर्माण, अवैध खनन, गौशाला निर्माण और आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से संबंधित रहीं।

विभागवार आंकड़ों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक में 159, होम्योपैथिक में 59 और आयुर्वेदिक शाखा में 55 लोगों की जांच के साथ निःशुल्क औषधि वितरण किया। पशुपालन विभाग ने 14 किसानों को दवाएं दीं, राजस्व विभाग ने 38 प्रमाणपत्र जारी किए, कृषि विभाग ने 8 एवं उद्यान विभाग ने 26 किसानों को कृषि यंत्र और पीएम किसान निधि के लाभ प्रदान किए। समाज कल्याण विभाग ने 5 पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत की, जबकि पूर्ति विभाग ने 26 राशन कार्डधारकों की केवाईसी करवाई। पंचायती राज विभाग ने 29 मामलों का निस्तारण किया। साथ ही सेवायोजन विभाग ने 28 छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान की।

राज्यमंत्री विश्वास डाबर, सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments