मुंबई ,04 अपै्रल। पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट में नॉमिनी को अपडेट या बदलना अब बिल्कुल फ्री होगा। इसके लिए खाताधारकों को कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह जानकारी खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। दरअसल कई वित्तीय संस्थान नॉमिनी अपडेट करने के लिए फीस ले रहे थे, लेकिन अब नियमों में बदलाव करके इसे पूरी तरह हटा दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ङ्ग पर पोस्ट कर कहा, हाल ही में मुझे बताया गया कि वित्तीय संस्थाओं द्वारा क्कक्कस्न खातों में नामांकित व्यक्ति के विवरण को अपडेट/संशोधित करने के लिए शुल्क लगाया जा रहा है।
अब सरकारी बचत संवर्धन सामान्य नियम 2018 में गजट अधिसूचना 02/4/25 के माध्यम से आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं, ताकि क्कक्कस्न खातों के लिए नामांकित व्यक्ति के अपडेट पर कोई भी शुल्क हटाया जा सके। पुराने नियम के अनुसार बैंक खातों और क्कक्कस्न में केवल एक व्यक्ति को ही नॉमिनी बनाया जा सकता था। नए कानून के लागू होने के बाद अकाउंट होल्डर अब एक बैंक अकाउंट के लिए 4 नॉमिनी ऐड कर सकते हैं। यह बदलाव अनक्लेम्ड अमाउंट को सही उत्तराधिकारी तक पहुंचाने के लिए किया गया है। मार्च 2024 तक बैंकों में लगभग 78,000 करोड़ रुपए की ऐसी राशि है, जिस पर कोई दावा नहीं किया गया है।
जनता को सरकार ने दी राहत, पीपीएफ अकाउंट में अब फ्री में चेंज करवाएं नॉमिनी का नाम
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments