जन-जन के द्वार पहुँची सरकार: कोटि कनासर में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 1318 ग्रामीणों को मिला लाभ

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर संचालित विशेष अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत देहरादून जिले के दूरस्थ क्षेत्र चकराता ब्लॉक की न्याय पंचायत कोटि कनासर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ 1318 ग्रामीणों तक पहुँचाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।

सुदूरवर्ती इलाकों के ग्रामीणों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अब दफ्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं रही, क्योंकि सरकार स्वयं गाँव तक पहुँच रही है। शिविर के दौरान एसडीएम प्रेमलाल ने जन सुनवाई की और मौके पर ही 8 शिकायतों का समाधान किया, जबकि 19 में से बाकी मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 450 एलोपैथिक, 137 होम्योपैथिक और 163 आयुर्वेदिक रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। पशुपालन विभाग ने 52 काश्तकारों को पशु दवाएं दीं। राजस्व विभाग ने 245 प्रमाणपत्र (आय, हैसियत, चरित्र आदि) जारी किए। इसके अलावा कृषि विभाग ने 68 किसानों को बीज, कृषि यंत्र और पीएम किसान निधि का लाभ दिया।

समाज कल्याण विभाग ने 25 पात्रों की पेंशन स्वीकृत की, जबकि पूर्ति विभाग ने 17 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी पूरी की। पंचायती राज विभाग ने किसान, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं परिवार रजिस्टर से जुड़े 67 मामलों का निस्तारण किया। अन्य विभागों जैसे बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, पेयजल, विद्युत और सेवायोजन ने भी ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य प्रवीन रावत, ज्येष्ठ प्रमुख फतेह सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान महावीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के इस प्रयास पर संतोष और विश्वास व्यक्त किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments