देहरादून । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। महासंघ ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग रखते हुए सरकार से शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया।
मंत्री गणेश जोशी ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इस विषय पर कल मुख्यमंत्री से वार्ता कर शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Comments