सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज श्री गौशाला, सिरसा में आयोजित चारा अनुदान वितरण समारोह में सिरसा जिले की 137 गौशालाओं को ₹9.83 करोड़ के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त ₹21 लाख की अनुदान राशि की घोषणा की। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने भी ₹11 लाख-₹11 लाख की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए कुल ₹88.50 करोड़ की चारा अनुदान राशि जारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को ₹270 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है। आज की राशि के साथ यह आंकड़ा बढ़कर ₹358.50 करोड़ तक पहुंच गया है।
सरकार की इस पहल को पशु कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Recent Comments