राज्यपाल ने सराहा निःशुल्क डेंटल कैंप, अगली बार आम नागरिकों को भी मिलेगा लाभ

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में कर्नल संजीव दताना, मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्नल दताना ने राज्यपाल को 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप की जानकारी दी।

कर्नल दताना ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। यह कैंप अत्यंत सफल रहा और इससे पूर्व सैनिक समुदाय को विशेष रूप से सुविधा मिली।

राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी इनका आयोजन होते रहना चाहिए।

राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि आगामी समय में एक और निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिविल नागरिकों को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आम जनता को भी लाभ मिल सकेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments