राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री से की भेंट, ‘गवर्नर्स डिजिटल हब’ और ‘इटरनल गुरु’ का किया प्रस्तुतिकरण

नई दिल्ली/देहरादून, 19 मार्च 2025(आरएनएस )उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राजभवन उत्तराखंड की डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित नवाचार पहल ‘‘गवर्नर्स डिजिटल हब’’ (Governor’s Digital Hub) तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर आधारित एआई-संचालित चैटबॉट ‘‘इटरनल गुरु’’ (Eternal Guru) के ब्रोशर्स भेंट किए।

राज्यपाल ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री के हालिया दौरे के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके भ्रमण से प्रदेश के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा और गति मिली है। इस मुलाकात को राज्य की डिजिटल प्रगति और आध्यात्मिक नवाचारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments