राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट

मानसखंड के तीर्थों के दर्शन को किया आमंत्रित

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले मानसखंड क्षेत्रमें आने वाले पावन मंदिरों के दर्शन हेतु आमंत्रित किया। 

राज्यपाल ने विशेष रूप से कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा के लिए आमंत्रण देते हुए कहा कि राष्ट्रपति का आगमन राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगा। उन्होंने बताया कि मानसखंड क्षेत्र की यह तीर्थ परंपरा उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक विरासत और लोक आस्था का अभिन्न हिस्सा है। 

भेंट के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखण्ड में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस दिशा में निरंतर उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और राज्य सरकार व सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। 

राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति से की गई यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments