हरिद्वार में मेजर ध्यानचन्द जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन

हरिद्वार।29 अगस्त 2025 को पूरे देश में मेजर स्व0 ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हरिद्वार के योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार, त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक विधानसभा रानीपुर हरिद्वार, आदेश चौहान ने मेजर ध्यानचन्द की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं एवं पावरलिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली संगीता राणा को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट की गई। साथ ही मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद हरिद्वार से चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु “संसद खेल महोत्सव” पोर्टल का शुभारंभ भी किया, जिसमें खिलाड़ियों को 01 माह के दौरान पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। कार्यक्रम का सुचारु संचालन डॉ. नरेश चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विभिन्न वार्डों के सभासद, मंडल अध्यक्ष भा0ज0पा0 बिन्दर पाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, कान्ट्रैक्ट प्रशिक्षक, खिलाड़ियों के अभिभावक एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

यह आयोजन खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने एवं मेजर ध्यानचन्द जी के खेलों में योगदान को श्रद्धांजलि देने का दिलचस्प उदाहरण रहा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments