हरिपुर में हुई भव्य यमुना आरती, नदी की पवित्रता बनाए रखने का संकल्प

कालसी/देहरादून, 24मार्च, 2025(आरएनएस ) हरिपुर के हरिघाट में रविवार को बहुउद्देश्यीय समिति हरिपुर के तत्वावधान में संध्या यमुना आरती का आयोजन किया गया। इस पावन आयोजन में समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

समिति के अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि हरिघाट का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।

समिति ने घोषणा की कि अब से हरिपुर के ग्रामीणों के सहयोग से यहां प्रतिदिन यमुना आरती की जाएगी। इस अवसर पर लोगों से यमुना नदी की पवित्रता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशासक प्रधान जवाहर सिंह चकित, जमुना कॉलोनी के अध्यक्ष सुनील वर्मा, पंडित एम डंगवाल, पूरन चंद, शेर सिंह भारती, जगत सिंह वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सुरज खन्ना, सरिता ठाकुर और निर्मला सूरज देवी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments