ग्राफिक एरा के छात्रों ने सीखी ईओटीएस की बारीकियां 

देहरादून । डीआरडीओ के इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (आईआरडीई) की वैज्ञानिक शशि सिंह ने कहा कि सैन्य अभियानों की सफलता केवल हथियारों की ताकत पर निर्भर नहीं करती, बल्कि तकनीकी दक्षता, सटीक निगरानी और त्वरित निर्णय क्षमता भी इसमें निर्णायक भूमिका निभाती है। 

वह ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं को संबोधित कर रही थीं।  शशि सिंह ने कहा कि इस बदलते युद्ध परिदृश्य में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) लक्ष्य की सटीक पहचान और रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए महत्वपूर्ण तकनीक बनकर उभरा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ईओटीएस की कार्यप्रणाली और आधुनिक युद्ध में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्र छात्राओं को ईओटी सिस्टम की डिजाइन, स्टेबिलाइजेशन, ट्रैकिंग एक्यूरेसी और विभिन्न ऑपरेशनल मोड्स के बारे में भी समझाया। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments