ग्राफिक एरा के टेम्परेचर सेंसर को मिला पेटेंट

देहरादून । ग्राफिक एरा ने नवाचार और तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में एक और  उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स के ऑर्गेनिक थिन फिल्म टेम्परेचर सेंसर को भारत सरकार ने भारतीय पेटेंट प्रदान किया है।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की डा. अभिलाषा मिश्रा और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डा. अरुण प्रताप सिंह राठौड़ को उनके ‘ऑर्गेनिक थिन फिल्म टेम्परेचर सेंसर’ के लिए यह भारतीय पेटेंट प्रदान किया गया है। भारत सरकार ने 24 जून 2026 को पेटेंट संख्या 593200 के तहत इसे पेटेंट प्रदान किया। लचीले ऑर्गेनिक पदार्थों से तैयार यह कम लागत और उच्च दक्षता वाला सेंसर विभिन्न परिस्थितियों में विश्वसनीय तरीके से तापमान मापने में सक्षम है। इसका उपयोग औद्योगिक इकाइयों, घरेलू उपकरणों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जा सकेगा। यह तकनीक आधुनिक फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डा. तबस्सुम नक़वी ने कहा कि यह उपलब्धि ग्राफिक एरा में गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार की सशक्त संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे प्रयास शोधकर्ताओं को समाजोपयोगी तकनीकों के विकास के लिए प्रेरित करने के साथ विश्वविद्यालय में अनुप्रयोग आधारित अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments