देहरादून में मुए थाई का महा संग्राम, उत्तर प्रदेश ने जीता खिताब

देहरादून।  परेड ग्राउंड में 9 नवम्बर से शुरू हुई 5वीं राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता का समापन शानदार अंदाज़ में हुआ। पारंपरिक युद्ध कला के इस महोत्सव में 17 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। निर्णायक मुकाबलों के बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि मणिपुर और उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह आयोजन मुवाय थाई फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हुआ। फेडरेशन के मुख्य संरक्षक स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज महांडलेश्वर जूना अखाड़ा, अध्यक्ष अशोक रंधावा, उपाध्यक्ष शेखर सुयाल, नरेंद्र कुमार, नीरज उपाध्याय, आनंद चुफाल, दक्ष चुफाल और कुणाल चौधरी के निर्देशन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कुशल आयोजन में उत्तराखंड मुआय थाई फेडरेशन के अध्यक्ष भूपेश पंत, नैनी बेकरी देहरादून, प्राइड ऑफ हिमालय पिथौरागढ़, आर आर काबेल एंड ग्रुप तथा आरोग्यधाम हॉस्पिटल देहरादून का विशेष सहयोग रहा।

समापन समारोह में खेल परिषद उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल और विनोद रुहेला, विश्वास डाबर, देवेंद्र बिष्ट, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर खेल निदेशक संजीव पौड़ी और जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून रवींद्र भंडारी ने खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments