कोटद्वार। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहानिका सेमवाल ने आज कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदया ने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस प्रणाली एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सभी अभिलेखों, अभ्यावेदन, वर्दी अनुशासन तथा साफ-सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की।
महोदया ने थाना पर लंबित मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं उपकरणों के सक्रिय रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी महोदया ने थाना स्तर पर अनुशासन, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें।

Recent Comments