हाथों में हथकडिय़ां और पैरों में बेडिय़ां’ज् अमेरिका ऐसे करता हैं अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट

वॉशिंगटन ,19 फरवरी। अमेरिका में मौजूद अवैध प्रवासी भारतीयों को लगातार भारत वापस भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि डिपोर्टेशन के दौरान लोगों के हाथों में हथकडिय़ां और पैरों में बेडिय़ां डाली जाती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना पर विपक्षी सांसदों ने चिंता जाहिर की और सरकार से सवाल भी पूछे।
इसी बीच व्हाइट हाउस ने हथकडिय़ों में बंधे अवैध प्रवासियों का एक नया वीडियो पोस्ट (ढ्ढद्यद्यद्गद्दड्डद्य ढ्ढद्वद्वद्बद्दह्म्ड्डठ्ठह्लह्य ष्ठद्गश्चशह्म्ह्लड्डह्लद्बशठ्ठ ङ्कद्बस्रद्गश) किया है। व्हाइट हाउस के आधिकारिक पेज पर पोस्ट किए गए 41 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डिपोर्ट किए जाने वाले प्रवासियों को तैयार किया जा रहा है। डिपोर्ट किए जाने वाले एक प्रवासी को तैयार करते पुलिस अधिकारी को देखा जा सकता है।
अधिकारी प्रवासी शख्स को हथकडिय़ां लगा रहा है। एयरपोर्ट पर हथकडिय़ां और चेन रखी देखी जा सकती है। वीडियो में किसी शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों के हाथ और पैरों को चैन से बांधा गया। एक क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स प्लेन में चढ़ रहा है। उसके पैरों में बेडिय़ां बंधी हुई है।
कुछ दिनों पहले अमेरिकी सैन्य विमान से 112 अप्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट किया गया। ट्रंप शासन में वापस भेजे अवैध प्रवासी भारतीयों का यह तीसरा जत्था है। इससे पहले दूसरे खेप में 116 लोगों को और पहले जत्थे में 104 लोगों को अमेरिका से भारत भेजा गया।
हृक्चष्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी आव्रजन अधिकारी व्यक्तियों को हिरासत में लेने और निर्वासित करने के दौरान एक संरचित प्रक्रिया का पालन करते हैं । ढ्ढष्टश्व के नियमों के अनुसार, विमान में अवैध प्रवासियों के हाथों और पैरों को चेन से बांधने के नियम हैं। हालांकि, जब विमान अपने गंतव्य पर पहुंच जाए तो हथकडिय़ां और बेडिय़ां को तुरंत खोलना जरूरी है।
डिपोर्शन के दौरान अवैध प्रवासियों को कोई सामान ले जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि, 18 किलोग्राम तक एक बैग ले जाने की अनुमति है, लेकिन अधिकारी उस बैग की जांच करते हैं। अवैध प्रवासियों को विमान में बैठने के बाद हथकड़ी, पैर की बेडिय़ां बांधी जाती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments