हरिद्वार : अलीपुर में सीएसआर मद से सुविधाओं का लोकार्पण

हरिद्वार। फोरेस स्पेशली केम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अलीपुर में सीएसआर मद से किए गए विकास कार्यों का आज भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, कंपनी के एमडी विकास गर्ग और डायरेक्टर सोनिया गर्ग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

शिक्षा को प्राथमिकता, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि बच्चों को सुंदर और अनुकूल वातावरण मिलने से उनकी उपस्थिति में वृद्धि होगी, जिससे ज्ञान, आत्मविश्वास और संस्कारों का विकास होगा। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालयों में नियमित भ्रमण और अभिभावक संघ की बैठकों में भाग लेने की अपील की, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

प्राथमिक शिक्षा की स्मृति सबसे गहरी होती है: एसएसपी डोबाल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

अच्छा वातावरण, बेहतर शिक्षा: मुख्य शिक्षा अधिकारी
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के रेनोवेशन के बाद बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कंपनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत होगी तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

कंपनी का सामाजिक योगदान
फोरेस केम के एमडी विकास गर्ग और डायरेक्टर सोनिया गर्ग ने कंपनी के उत्पादों, आत्मनिर्भर भारत में योगदान और उत्तराखंड की जीडीपी में हिस्सेदारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय को मेंटेन करने के लिए कंपनी हर वर्ष खर्च वहन करेगी और समय-समय पर मेंटिनेंस टीम विजिट करती रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य नीरज चौहान, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments