देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सामाजिक कार्यों में अग्रणी हर्षल फाउंडेशन ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। फाउंडेशन ने ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वर्षव्यापी अभियान की शुरुआत की है।
इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ 9 नवंबर 2025 को आर्य कन्या गुरुकुल, राजपुर रोड, देहरादून में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न स्कूलों की छात्राएं हिस्सा लेंगी।
फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी रमा गोयल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हर्षल फाउंडेशन पिछले 25 सालों से दिव्यांगों के पुनर्वास और सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। संस्था ने दिव्यांग सहायता शिविर, कृत्रिम अंग वितरण और महिला उद्यमियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
गोयल ने आगे बताया कि संस्था नवयुवतियों के लिए मासिक धर्म शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। कई विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए समय पर सही जानकारी, जाँच और वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। यह अभियान महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
हर्षल फाउंडेशन का यह अभियान आने वाले समय में उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी, निजी और पब्लिक स्कूलों में चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा सके।
इस मौके पर पत्रकार वार्ता में कल्पना अग्रवाल, करनल मन्हास, विजय कथूरिया और इन्द्रेश गोयल भी मौजूद रहे।
हर्षल फाउंडेशन ने रजत जयंती पर छेड़ा कैंसर जागरूकता का अभियान
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments