चंडीगढ़ ,30 अगस्त (आरएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के संभावित खतरों को देखते हुए सभी जिला उपायुक्तों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी स्थिति में जान-माल का नुकसान नहीं होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे नदियों के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत अलर्ट करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर एक ठोस कार्ययोजना तैयार होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अगर किसी भी क्षेत्र में जलभराव होता है तो तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उनके लिए पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि राहत शिविरों में कोई असुविधा न हो।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों – पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण – के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को जनता को समय-समय पर सही जानकारी देनी चाहिए, ताकि अफवाहें न फैलें। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हरियाणा: भारी बारिश और बाढ़ के हालात पर सीएम सैनी ने उपायुक्तों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments