हरियाणा के विधायकों का अमेरिका में जोरदार स्वागत, अप्रवासी भारतीयों ने किया सम्मान

वाशिंगटन ( एजेंसीयाँ): हरियाणा के करीब एक दर्जन विधायक आजकल अमेरिका के बोस्टन में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स के सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। सम्मेलन में आए हुए हरियाणा के विधायकों को लेकर अमेरिका में आकर वर्षो से बसे हुए अप्रवासी भारतीयों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। बोस्टन में हरियाणा के विधायकों अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, भारत भूषण बत्रा, अकरम खान, इंदूराज नरवाल, आदित्य सुरजेवाला, बलराम दांगी, निखिल मदान, अनिल यादव, आदित्य देवीलाल इत्यादि का  हरियाणवी अप्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। इन विधायकों का अमेरिका के विख्यात जेएमडी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के प्रतिनिधियों सहित जसबीर सैनी, गौरव, नरेश कुमार महाजन इत्यादि ने बड़ी आत्मीयता से स्वागत किया। अप्रवासी भारतीय हरियाणा के विधायकों से ऐसे मिले मानों अपने सगे संबंधियों से मिल रहे हों। 

इस मौके पर हरियाणवी अप्रवासी भारतीयों ने भी विधायकों से अपनी मातृभूमि के बारे में विचार सांझा किए। उन्होंने भारत में हरियाणा राज्य के विकास कार्यों बारे विचार सांझा किए। आदित्य चौटाला ने अमेरिका में विधायक के रूप में विचार सांझा करते हुए कई विकास योजनाओं बारे चर्चा की और कहा कि सकारात्मक विकास होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के बोस्टन में आयोजित सम्मेलन में दुनियाभर के करीब छह हजार से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इनमें भारत के 24 राज्यों के विधायक भी पहुंचे हैं। अशोक अरोड़ा जो भारत में भगवान श्री कृष्ण के श्रीमुख से उत्पन्न गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से संबंध रखते हैं और थानेसर सीट से विधायक हैं। अरोड़ा पांचवीं बार विधायक बनें हैं। 

उन्होंने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र का विकास इतना हो कि विदेशों में भी पर्यटन एवं तीर्थस्थली के रूप में विशेष पहचान हो। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में सम्मेलन आयोजित करने वाला नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स एक द्विदलीय संगठन है जो अमेरिकी राज्यों के विधायकों और विधायी कर्मचारियों को सेवाएं प्रदान करता है। यह संगठन विधायी प्रक्रिया में जानकारी, अनुसंधान, तकनीकी सहायता और अवसरों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्स के सम्मेलन में दुनिया भर के चुने हुए प्रतिनिधि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेमोक्रेसी, साइबर सुरक्षा, शिक्षा और सेहत सहित कई मुद्दों पर भी चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणवी अप्रवासी भारतीय भी हरियाणा के विधायकों से विचार सांझा कर विकास कार्यों एवं योजनाओं को लेकर सुझाव दे रहे हैं। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments