हरियाणवासियों को हो जाएगी मौज, मशहूर सूरजकुंड मेले को लेकर सीएम ने किया बड़ा ऐलान

फरीदाबाद,17मार्च 2025(एजेंसिया ) अब वर्ष में दो बार सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने मेले के आयोजन को लेकर बजट में प्रावधान किया है। वैसे हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से वर्ष 2023 में तीन से 10 नवंबर तक दीवाली मेले का आयोजन किया गया था। किन्हीं कारणों से 2024 में दीवाली मेला नहीं लग पाया था। अब फिर से वर्ष में दो बार मेले के आयोजन की घोषणा की गई है।

इस बार 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में 42 देशों के 648 हुनरमंद पहुंचे थे। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से आयोजित यह मेला 23 फरवरी तक चला था। मेले के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन और मेट्रो स्टेशन पर सूरजकुंड मेले की टिकट की बिक्री शुरू की थी। 

बता दें कि इस वर्ष सात से 23 फरवरी तक 38वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का आयोजन किया गया था।  फरवरी में आयोजित सूरजकुंड मेला कई मायनों में अलग था। इससे पहले, सिर्फ एक राज्य को ‘थीम स्टेट’ और एक देश को ‘भागीदारी देश’ बनाया जाता था, लेकिन इस साल पहली बार मेले में दो राज्यों-ओडिशा और मध्यप्रदेश को ‘थीम स्टेट’ बनाया गया था। वहीं, सात देशों के संगठन ‘बिम्सटेक’ को भागीदार बनाया गया था। बता दें, बिम्सटेक में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments