देहरादून, 12 अगस्त । भारत मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अगस्त को जनपद देहरादून में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। संभावित भूस्खलन और अन्य आपदाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी देहरादून ने जनहित में सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।
यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा और इसमें विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य कार्मिक भी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य जिला अधिकारी सहित संबंधित विभागों को आदेश के अनुपालन हेतु निर्देशित किया है।
आपदा न्यूनीकरण की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाएं।
यहां देखें छुट्टी का आदेश


Recent Comments