पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर देहरादून में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

देहरादून । आगामी 13 से 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज सहस्त्रधारा रोड, देहरादून के एक होटल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक एवं पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।

बैठक का संचालन प्रमुख रक्तदाता एवं युवा रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने किया। इस दौरान देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट सहित चैप्टर की कार्यकारिणी और सामान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन स्थल की स्थिति, अतिथि व्यवस्थाओं, तकनीकी सत्रों, प्रतिभागियों के स्वागत और देहरादून की विशेष पहचान को राष्ट्रीय मंच पर आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सभी सदस्यों ने सम्मेलन को प्रभावी, व्यवस्थित और यादगार बनाने हेतु अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए।

डॉ. अजीत पाठक ने आयोजन समिति की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि देहरादून की मेजबानी इस राष्ट्रीय सम्मेलन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समन्वय, समयबद्धता और उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन न केवल उत्तराखण्ड की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा, बल्कि संचार, जनसंपर्क और मीडिया जगत के विशेषज्ञों के लिए एक प्रभावशाली मंच सिद्ध होगा।

सभी सदस्यों के उत्साह, समर्पण और टीमवर्क के साथ देहरादून इस राष्ट्रीय आयोजन को भव्य सफलता की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments