उत्तरकाशी न्यायालय परिसर में हाई लेवल सुरक्षा समीक्षा

उत्तरकाशी।पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर आज 20 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस तथा इंटेलिजेन्स के अधिकारियों के साथ माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी पहुँचकर न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन सुरक्षा ऑडिट कर समीक्षा की गयी। माननीय न्यायालय के प्राधिकारियों से सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक पुलिस बल, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं समन्वय व्यवस्था हेतु एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की गयी।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार की अध्यक्षता में गठित उक्त टीम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन उत्तरकाशी सहित स्थानीय पुलिस, अभिसूचना तथा अग्निशमन के अधिकारी शामिल हैं।

टीम आपसी तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं अचूक बनाए रखने हेतु नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी।

एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा समस्त पुलिस फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, अभेद सुरक्षा तथा उच्च सतर्कता मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिये गये ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments