हिमप्रवाह 2.0: ग्राफिक एरा के फिल्म उत्सव में ‘ईकोस ऑफ दा माउंटेन’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान

देहरादून। जमी से बुलंदियों तक का सफर दिखाने वाली फिल्म ‘ईकोस ऑफ दा माउंटेन’ ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फिल्म उत्सव ‘हिमप्रवाह 2.0’ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अपने नाम किया। विश्वविद्यालय के मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में देश भर से 50 से अधिक फिल्में और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गईं।

इस फिल्म महोत्सव की खास बात ओपन एयर सिनेमा का अनूठा अनुभव था, जहां दर्शकों ने तारों भरे आकाश के नीचे बड़े पर्दे पर फिल्मों का आनंद लिया। ‘मसान’, ‘नियति’, ‘विक्रम और बेताल’, ‘आनंदी’, ‘मोक्ष’ और ‘सत्यविरूपण’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को मिथकों, लोककथाओं, विज्ञान, समसामयिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर यात्रा पर ले गईं।

समापन समारोह में कई श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। ‘प्रलय’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी का पुरस्कार मिला। अभिनय की श्रेणी में, खुशी रौतेला (‘शक्ति’) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ओम नूनवाल (‘स्तम्भ’) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता। यू. वी. खियाल ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत का खिताब अपने नाम किया। तकनीकी पक्ष में, ‘अम्मी’ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफर और ‘द अदर साइड ऑफ द लेक’ को सर्वश्रेष्ठ एडिटर के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम में फिल्म निर्माता अरुण कुमार बेस, शाश्वती तालुकदार, संतोष रावत, निर्देशक व अभिनेता के. राम नेगी, तथा अभिनेता व गीतकार मनु ऋषि चड्ढा जैसे गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. ताहा सिद्दीकी, डॉ. हिमानी बिंजोला, डॉ. आकृति ढोंडियाल बडोला, गिरजा शंकर सेमवाल, विपुल तिवारी, संदीप भट्ट सहित विभाग के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी फिल्मों का आनंद लिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments