स्वच्छता अभियान में ऐतिहासिक भागीदारी: ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’

श्रमदान में प्रदेशभर से 2.5 लाख लोगों की सहभागिता

देहरादून। ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान 2025 के तहत गुरुवार को उत्तराखण्ड में ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ श्रमदान कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे से शुरू हुए इस राज्यव्यापी अभियान में लगभग 2,50,000 लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

हरिद्वार जिले के सुल्तानपुर पट्टी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एस.एन. शर्मा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, नगर पंचायत के सभासदों, कर्मचारियों, चिकित्साधिकारी खालिद यूनूस नून की टीम और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने श्रमदान किया।

इसी क्रम में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में भी विशेष अभियान चला। महापौर की अध्यक्षता में जीजीआईसी कालाढूंगी रोड पर शपथ समारोह आयोजित हुआ और कालू सिद्ध मंदिर से ओके होटल तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेशभर में रिकॉर्ड 1,32,400 लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

प्रदेश के 108 ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, आशा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, सैनिक बलों और सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अभियान का उद्देश्य जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ को जन आंदोलन के रूप में सशक्त बनाना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments