मुख्यमंत्री के “आधुनिक राज्य” के विजन को साकार कर रहे डीएम सविन बंसल


राज्य की पहली ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग अपने अंतिम चरण में, जल्द जनता को समर्पित
जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम का मास्टर प्लान तैयार

देहरादून, 10 अप्रैल 2025 (एजेंसिया ) : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “आधुनिक उत्तराखंड” के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा उठाए गए कदम अब मूर्त रूप लेते नजर आ रहे हैं। राज्य की पहली ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और शीघ्र ही आम जनता को समर्पित की जाएगी।

इस अत्याधुनिक तकनीक से लैस पार्किंग प्रणाली का उद्देश्य है—शहर में यातायात जाम की समस्या को स्थायी समाधान प्रदान करना और लोगों को सुगम पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना। कम स्थान में निर्मित होने वाली यह पार्किंग आवश्यकता पड़ने पर दूसरी जगह शिफ्ट भी की जा सकती है, जिससे यह तकनीक और भी व्यावहारिक साबित हो रही है।

फिलहाल तीन प्रमुख स्थानों—तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड और कोरोनेशन चिकित्सालय परिसर—में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दिसंबर माह में मुख्यमंत्री द्वारा इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था।

पार्किंग क्षमता इस प्रकार है:

  • तिब्बती मार्केट: 132 वाहन
  • परेड ग्राउंड: 96 वाहन
  • कोरोनेशन अस्पताल: 18 वाहन

इन सभी स्थलों पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें से परेड ग्राउंड और तिब्बती मार्केट की पार्किंग शीघ्र ही चालू हो जाएगी। कोरोनेशन परिसर की पार्किंग का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है।

निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति:

  • तिब्बती मार्केट: 6 स्टैक पैलेट का कार्य पूर्ण, 18 स्टैक सपोर्ट इंस्टॉल
  • परेड ग्राउंड:
    • 8 स्टैक हाइड्रोलिक यूनिट्स तैयार
    • 8 स्टैक लेवल-2 पैलेट इंस्टॉल
    • 10 स्टैक सिलेंडर माउंटिंग पूर्ण
    • 2 स्टैक शिफ्ट किए गए
    • 2 पावर पैक सुचारू किए गए

डीएम सविन बंसल द्वारा प्रस्तुत यह कम निवेश, अधिक लाभ आधारित पार्किंग मॉडल न केवल यातायात के दबाव को कम करेगा, बल्कि स्मार्ट सिटी के सपने को भी साकार करेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments