सोहना टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: रोडवेज बस ने टोल कर्मी को कुचला

सोहाना,02फरवरी2025(एजेंसियां)सोहना गुरुग्राम सड़क मार्ग पर घामडोज गांव सिथित टोल प्लाजा पर एक हरियाणा रोडवेज बस चालक ने बस को लापरवाही से चलाते हुए टोल कर्मी को कुचल दिया, जिसे टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। टोल मैनेजर की ओर से इस पूरी घटना की शिकायत भोंडसी थाना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सोहना गुरुग्राम सड़क मार्ग पर सिथत घामडोज टोल प्लाजा की है, जिन तस्वीरों में आप देख सकते है कि हरियाणा रोडवेज के बस चालक द्वारा बस को लापरवाही से चलाकर टोल बूथ पर खड़े दिलीप नामक टोल कर्मी को टक्कर मार कर कुचल दिया और बस को मौके से लेकर फरार हो गया। इस मामले पर भोंडसी थाना पुलिस ने टोल प्लाजा मैनेजर की लिखित शिकायत पर सीसीटीवी वीडियो को कब्जे में लेते हुए बस को हिरासत में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इस मामले पर थाना प्रभारी चंद्रभान शर्मा ने कहा कि टोल प्लाजा पर  हरियाणा रोडवेज बस चालक ने टोल कर्मी को कुचल दिया है। इस मामले पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments