हरिद्वार / रायवाला: हरिद्वार जिले से सटे रायवाला थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें पांच वाहनों के आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा मोतीचूर फ्लाईओवर के समीप हुआ, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक मुड़ने से चेन रिएक्शन शुरू हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली के मुड़ते ही पीछे से आ रही एक रोडवेज बस, दो कार और एक ट्राला उससे टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टकराने के तुरंत बाद बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में आस-पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में आग की लपटें और धुएं के गुबार देखे गए।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग झंडा मेले से वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना के कारण हरिद्वार-देहरादून मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बाद में सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घायलों व मृतकों का विवरण इस प्रकार है ।
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
2- सचिन S/0 नंदराम पता उपरोक्त उम्र 40 वर्ष

Recent Comments